नवगछिया के संतोष धर्मकांटा के पास गार्ड टिंकू कुमार का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और उसे रंगरा थाना क्षेत्र मदरौनी के पास उतार दिया। मामला शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है। पीड़ित टिंकू कुमार ने नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में टिंकू कुमार ने बताया कि वह संतोष धर्मकांटा पर गार्ड का काम करता है, करीब दो से तीन बजे सात अपराधी स्कॉर्पियो से आए और उसे जबरन स्कॉर्पियो बैठा कर मारपीट किया।

उन्होंने बताया िक रगरा थाना क्षेत्र के मदरोनी के पास उतार दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात तक एनएच 31 संतोष धर्मकांटा के बगल में चाय दुकान में देह व्यापार का धंधा होता है यही नहीं उस जगह पर और असामाजिक तत्वों द्वारा नशीले पदार्थों का सेवन भी किया जाता है।

वहीं से अपराध की घटनाओं को अंजाम भी दिया जाता है। पुलिस ने कहा कि उन दुकानों को बंद करवाया जाएगा।

क्या है पूरा मामला पीड़ित टिंकू कुमार ने बताया कि संतोष धर्मकांटा के आसपास देह व्यापार का धंधा जोरों पर है। इसी क्रम में स्कॉर्पियो पर सवार करीब सात युवक इस तरह का कार्य कर लौट रहे थे। इसी क्रम में संतोष धर्मकांटा पर ही मौजूद नवगछिया थाना पुलिस चालक रोशन कुमार और पदाधिकारी नीरज कुमार के द्वारा इन युवकों को पड़कर उनसे पैसा रोशन कुमार ने अपने खाते में मंगाई।

गुस्साए युवकोें ने लॉकेट गुम होने के बहाने िटंकू को गाड़ी में टॉर्च दिखाने को कहा और युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट करते हुए रगड़ा थाना क्षेत्र के मुरली के पास ले गए और उतार दिया किसी तरह वह सुबह करीब 4:00 बजे चाय दुकान के पास पहुंचा और परिजनो को इसकी सूचना दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *