नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर में शनिवार की देर रात 45 वर्षीय किसान फूलो यादव की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के पुत्र सोनू ने बताया कि शनिवार की रात उनके पिता अपने कमरे में सो रहे थे जबकि मां और बहन दूसरे कमरे में थी।

देर रात लगभग एक बजे फायरिंग की आवाज आई पर सोचा कि दूसरी जगह कहीं गोली चली होगी। दूसरी बार फायरिंग की आवाज सुनने पर उसकी मां कमरे से बाहर निकली तो किसी को भागते हुए देखा।

उसके बाद घर के सभी सदस्य जगे, पिता के कमरे में गए तो देखा कि उनके सिर और पीठ से खून बह रहा था। दो गोली लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी बताया कि गोतिया के साथ जमीन विवाद की वजह से ही फूलो की हत्या की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *