नारायणपुर : प्रखंड के शाहपुर गांव व खगड़िया के बीरबास गांव से सुमित कुमार शर्मा को गोलीकांड के आरोप में भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के वार्ड सदस्य फेंकू शर्मा को आठ माह पहले मामूली विवाद में गोली मारकर घायल किया था।
आशाटोल गांव के ग्रामीण को आरोपी ने पकड़ लिया। परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने आरोपी को धर-दबोचा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा जाएगा। वहीं अन्य मामले में शाहपुर गांव के वारंटी वेदानंद यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
