बिहपुर : प्रखंड के मड़वा गांव में घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर देने और फायरिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर वीरू चौधरी ने केस दर्ज कराया है।
Total Downloads: 172
जिसमें गांव के ही अमित चौधरी, गुड़िया देवी, गोपाल चौधरी, गौरव कुमार, सौरव उर्फ हिमांशु कुमार, संजीत चौधरी, पीयूष उर्फ प्रिंस कुमार, प्रकाश चौधरी, जयरामपुर के आयुष कुमार और खगड़िया जिले के डुमरिया निवासी राहुल चौधरी को नामजद किया है।
आरोप में कहा गया है कि शनिवार की रात सभी नामजद लाठी और हथियार से लैस होकर मेरे घर पर आए। मारपीट कर सिर फोड़ दिया और नामजदों ने राइफल और कट्टा से फायरिंग की। घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।

