प्रखंड के बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड दो/एगरबिग्धी टोला में भीषण अग्निकांड हुआ। जिसमें दो घर समेत करीब सात लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रविवार की शाम में अग्निकांड में मजदूर अरूण पंडित और पिंटू पंडित का कच्चा मकान/घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया।

तभी घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद दोनों घर में रखे कपड़े, अनाज, घरेलू फर्नीचर, जेवर समेत लगभग सात लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ।

मुखिया नीनारानी ने घटना की जानकारी सीओ और थाने को दी। वहीं सूचना पर आग बुझाने के लिए फयरब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड और अजय उर्फ लाल कुंवर ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और सहयोग देने की बात कही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....