नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में बीती रात एक व्यक्ति को चोरी के संदेह के आधार पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पकड़कर इस्माईलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस्माईलपुर पुलिस द्वारा तत्काल वहां से चोरी की एक मोटरसाइकिल और उसके पास से कई संदिग्ध सामान बरामद किया गया।
Total Downloads: 171
नवगछिया एसपी के द्वारा इस चोर की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि छोटी परबत्ता गांव के मुकेश मंडल उर्फ बुलो मंडल पिता हुलो मंडल के घर के टाट को कचिया से काटकर घर के अंदर रखे मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जाते हुए ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया।
मुकेश मंडल के आवेदन पर मामला दर्ज कर एक मोटरसाइकिल, स्मार्ट फोन और कचिया बरामद किया। इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता अनिल मंडल को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया।

