नवगछिया : प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत वार्ड नंबर एक में सोमवार की रात मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में नारायणपुर गांव के राजकिशोर पासवान उर्फ बीडीओ पासवान और राकेश कुमार रोशन जख्मी हो गए।
Total Downloads: 171
दूसरे पक्ष से कुंदन देवी और शबनम कुमारी जख्मी बतायी जा रही है। चकरामी में रविवार की रात दो पक्षों में विवाद को लेकर गांव के ही भोला कुमार शर्मा का सिर फट गया है।
जख्मी ने गांव के ही चंदेश्वरी शर्मा पर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने घायल का इलाज पीएचसी नारायणपुर में कराया। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया दोनों में किसी तरह का कोई आवेदन नहीं दिया है। गांव में पंचायत किया जा रहा है।

