नवगछिया| नवगछिया-कटरिया स्टेशन के बीच मदरौनी गांव के पास रेलवे फाटक से 200 मीटर पीछे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से युवक की पहचान के लिए पूछताछ की।

इस दौरान लोगों ने युवक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सहोरा निवासी उमा सिंह, पिता राम सिंह के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

रंगरा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....