नवगछिया : सोनपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त अमिताभ कुमार ने गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने एसओएस सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया और कर्मचारियों से उनकी शिकायतों की जानकारी ली।
Total Downloads: 171
सभी कर्मचारियों को सुरक्षा परिपत्रों के बारे में बताया गया और उन्हें ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी गई। सुरक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा, उन्होंने अभिलेखों और रजिस्टरों की गहन जांच की और डेटा को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के लिए निर्देश दिए।
निर्माणाधीन आरपीएफ बैरक का भी दौरा किया और सुधारों के सुझाव दिए। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा में सुधार लाने के लिए प्रयास करने का अपील की। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार और सभी जवान उपस्थित थे।

