नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के दक्षिण बिहार का 66वां प्रांत अधिवेशन बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती आरा में संपन्न हुआ। जिसमें दक्षिण बिहार के 27 जिले से कुल 1500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Total Downloads: 166
नवगछिया से भी बिहार प्रांत की नई कार्यकारणी में कार्यकर्ताओं को जगह मिली। विश्वास वैभव को राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक, हैप्पी आनंद को राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक, संजय झा को प्रांत शोध कार्य सह संयोजक,
अनुज चौरसिया को प्रांत एसएफएस सह संयोजक, साक्षी भारद्वाज को प्रांत सह छात्रा प्रमुख, कुसुम कुमारी को प्रांत सह एसएफडी प्रमुख, श्रीओम सिंह को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और मधुर मिलन नायक को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य का दायित्व मिला।

