नवगछिया : गाड़ी की बैट्री बदलने के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक की पिटाई कर दी। पीड़ित गोपालपुर के डुमरिया निवासी सुधांशु शेखर भास्कर ने नवगछिया थाने में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि बस स्टैंड के पास इमरान ऑटो इलेक्ट्रिक की दुकान से 23 नवंबर को वाहन की बैट्री खरीदा था।
Total Downloads: 166
दुकानदार मोहम्मद मोइन ने कहा था कि इसकी एक साल की गारंटी है। दो महीने के अंदर ही बैट्री खराब हो गई। सुबह बैट्री लेकर आया और दूसरी बैट्री मांगी तो दुकानदार ने कहा कि तीन-चार घंटे तक चेक कर बताऊंगा।
इसके बाद मैं दोपहर करीब 1:30 बजे फिर दुकान पर गया और कहा कि तब तक कोई दूसरी बैट्री दे दीजिए। इस पर दुकानदार ने कहा कि नहीं दूंगा। इस पर मैंने कहा कि क्यों नहीं दीजिएगा। इतना कहते ही मोहम्मद मोइन और उसके स्टाफ ने मुझ पर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

