नवगछिया में, एनएच-31 किनारे शिवानी धर्मकांटा के पास गश्ती पुलिस ने सिपाही ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। उसे दो कट्टा, 8 कारतूस और एक मोबाइल के साथ पकड़ा गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मकांटा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में खड़ा है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, ओमप्रकाश भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास दो अवैध कट्टा, 8 कारतूस, एक मोबाइल, आईडी कार्ड और आधार कार्ड मिले। एसपी प्रेरणा कुमार ने जानकारी दी कि प्रारंभिक कार्रवाई की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
