बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। रविवार की सुबह कई जिलों में घना से अत्यधिक घना कोहरा रहेगा, खासकर राज्य के उत्तर पूर्व भाग में। दक्षिण, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में भी कोहरा छाने की संभावना है। अ

गले दिन में न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री का बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद गिरावट संभव है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए घरों में रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भागलपुर 8.7, कैमूर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, पटना समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री से लेकर 9.7 डिग्री तक दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, और अन्य कई जिलों में भी घना कोहरा बना रहने की भविष्यवाणी की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....