नवगछिया| रंगरा प्रखंड के सहौरा में तीन दिवसीय कौशल्या मेला का आयोजन 13 जनवरी से होगा। इसकी तैयारी कमेटी व ग्रामीणों ने शुरू कर दी है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर यहां कई साल से मां कोसी की पूजा का महत्व है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
ग्रामीणों का कहना कि कोसी नदी की विभिषिका से क्षेत्रवासियों को राहत मिले, इसलिए यह आयोजन किया जाता है। मेला के संरक्षक अशोक यादव ने बताया कि 13 जनवरी को मां कौशल्या की पूजा वैदिक मंत्रोचारण के साथ की जाएगी।
इसके बाद रामायण और दुर्गा पाठ किया जाएगा। 14 व 15 जनवरी को दंगल प्रतियोगिता होगी। मेला कमेटी ने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
