बिहपुर : थाना की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. पीड़ित अक्षय कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि बीते रात बिहपुर थाना के इंदिरा चौक स्थित इनके ऑटोमोबाइल ई-रिक्शा शोरूम से अज्ञात बदमाशों ने बैटरी एवं नकद की चोरी कर ली है.
इस संबंध में बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उक्त कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड में संलिप्त आरोपित भवानीपुर निवासी बिहारी कुमार, मिथलेश कुमार व अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपित के पूछताछ के पश्चात निशानदेही के आधार पर चोरी गई आठ बैटरी को बरामद कर कार्रवाई की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

