नवगछिया | शिवशक्ति योगपीठ में आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव का समापन शुक्रवार को हो गया। इस दौरान योगपीठ का नौवां स्थापना दिवस समारोह भी मनाया गया। पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद महाराज ने 500 से अधिक लोगों को आध्यात्मिक दीक्षा दी।

स्वामी आगमानंद महाराज ने कहा कि मोक्ष की कामना को भटक रहे मानव के लिए सनातन जीवन में प्रभु को प्राप्त करने की सभी की कामना रहती है। ऐसे में सिर्फ देवाधिदेव महादेव ही है, जो मनुष्य को सहज प्राप्त होकर मोक्ष की राह दिखाते हैं।

सृष्टि के कल्याणकारी शंकर ही ऐसे देव हैं जो मात्र एक लोटा जल श्रद्धा भाव से ग्रहण कर ही मानव के जीवन को सरल बना देते हैं। इनकी भक्ति करने वाले को अपनी मस्तिष्क से अज्ञान के पर्दे को हटाने की जरूरत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....