नवगछिया : इस वर्ष भी, प्रत्येक वर्ष की भाँति, श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा 10 मार्च 2025, दिन सोमवार, को श्री श्याम फाल्गुणोत्सव के अंतर्गत एक भव्य निशान शोभा यात्रा आयोजित की जाएगी।

यह शोभा यात्रा नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन से 201 श्री श्याम भक्तों द्वारा हाथों में खाटू वाले श्याम का निशान लेकर शुरू की जाएगी, जिसमें भक्तगण श्री श्याम के भजनों पर नृत्य करते हुए शामिल होंगे। इसके पूर्व, 9 मार्च 2025, दिन रविवार, को संध्या 6 बजे मारवाड़ी विवाह भवन में निशान पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

यह निशान शोभा यात्रा श्री श्याम मंदिर, मंदरोजा, भागलपुर के लिए सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। इस शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों द्वारा भक्तों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। इसके अलावा, यात्रा के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं द्वारा कैंप स्थापित कर भक्तों का स्वागत और सेवा की जाएगी।

फुट प्लाजा में “श्याम दीवाने,” होटल वैभव में “बाबा का हुक्म,” साहु जी कोल्ड स्टोरेज में अवधेश साहु, सोहन केडिया द्वारा चलंत सेवा, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के विष्णु खेतान द्वारा भागलपुर जीरो माइल के निकट चाणक्य विहार कॉलोनी में, और भागलपुर देवी बाबू धर्मशाला में व्यवस्था की जाएगी। इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु श्री श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य अथक प्रयास कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....