नवगछिया : सोनपुर डिवीजन के एडीआरएम सुमन कुमार तांती ने अपने अधिकारियों के साथ नवगछिया स्टेशन सहित सेमापुर, काढ़ागोला, कुर्सेला, कटरिया, खरीक और बिहपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। नवगछिया स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत अभी तक होने वाले कार्य की विस्तृत जानकारी ली। जिसमें बताया कि एफबीआई निर्माण के साथ-साथ यहां पर अलग-अलग तरह के कार्य होने हैं।

जिसके तहत कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने मिट्टी भराई से लेकर मिट्टी खुदाई स्थल तक का निरीक्षण किया। जहां पर कार्य होना था, लेकिन कार्य नहीं हुआ, इसको लेकर के भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। एडीआरएम ने नवगछिया स्टेशन के सभी कक्ष रिले रूम, पाइनल रूम, वेटिंग हॉल, स्टेशन मास्टर के रिटेनिंग रूम सहित अन्य कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कमरों के साफ-सफाई के साथ-साथ उसकी सुंदरता को लेकर रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। बताया, यहां का जो भी कार्य लंबित है उसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस मौके पर एडीआरएम ने रेलवे की ओर से बनाए गए दुकानों के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर नवगछिया के प्रभारी सहायक स्टेशन मास्टर नीरज कुमार, एईएन बिहपुर, आईओडब्लू बिहपुर लाल बिहारी साह, डीसीआई चुनचुन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....