नवगछिया : कुर्सेला ओवरब्रिज पर रविवार देर रात सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक गुल चरण की मौत हो गई। ई वह अपनी ससुराल नवगछिया खगड़ा जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गुल चरण की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञातं वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुल चरण की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक के भाई शंकर मंडल ने बताया कि गुल चरण अपने भाई को रामपरी इंटर कॉलेज के पास छोड़ने के बाद नवगछिया खगड़ा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....