नवगछिया बाजार से लापता दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के रोहतक से बरामद कर लिया। दोनों की मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
11 मार्च को नौंवी की छात्रा की मां ने थाना में आवेदन दिया था। इसमें कहा था कि उनकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली के साथ घर में गलत हरकत कर रही थी। इस पर पति ने डाटा तो दोनों बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने वैज्ञानिक सुरेश अनुसंधान के जरिए दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
