नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से एफआरएस से उत्पन्न समस्याओं के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष लवली कुमारी ने की। इस मौके पर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिका और सेविकाओं ने हिस्सा लिया।
Total Downloads: 375
इस मौके पर सचिव ममता कुमारी सहित अन्य सेविका सहायिकाओं ने बताया कि एफआरएस के विरोध में संघ के द्वारा बार-बार पत्राचार किया गया, लेकिन विभाग के द्वारा इसका सार्थक समाधान नहीं किया गया। सेविकाओं ने कहा कि विभागीय मोबाइल काफी पुरानी हो चुकी है, जो अब काम नहीं कर रहा है।
साथ ही शत प्रतिशत लाभुकों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है। जिसके कारण सेविकाओं को पदाधिकारियों के द्वारा काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा समस्याओं का निदान और नई फाइव जी मोबाइल सेट, रिचार्ज₹ के लिए 5000 वार्षिक भुगतान, मार्च 2025 के अंत तक सभी सेविकाओं को मुहैया नहीं कराई जाती है तो आगे यह धरना प्रदर्शन हड़ताल के लिए बाध्य होगा।

