नवगछिया के तेतरी से भागलपुर जीरोमाइल तक और बरियारपुर से देवघर एनएच 333 फोरलेन की डीपीआर वापस हो गई है। दोनों डीपीआर में संशोधन करने को कहा गया है। अब फिर से डीपीआर में संशोधन कर मुख्यालय भेजा जाएगा। जिससे फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी मिल सके।

एनएच 131बी की डीपीआर दो फेज में तैयार हुई है। पहले फेज में नवगछिया से बरारी हाउसिंग बोर्ड मोड़ और दूसरे चरण में हाउसिंग बोर्ड मोड़ से चौधरीडीह तक। जीरोमाइल फ्लाइओवर के बगल में एक और फ्लाईओवर और बंशीटीकर में एक आरओबी निर्माण की योजना थी। दिल्ली की बीकेएस एजेंसी से एनएच 131बी की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराई जा रही है। एजेंसी 35 लाख रुपए से दो चरणों में डीपीआर बना रही है।

जीरोमाइल से चौधरीडीह तक डीपीआर तैयार करा ली जा रही है। इसमें मुख्यालय से फ्लाईओवर, आरओबी व अप्रोच रोड को लेकर सवाल पूछ दिए गए हैं। एनएच के अधिकारी की माने तो डीपीआर में संशोधन करने के बाद फिर से भेजी जाएगी। वहीं, बरियारपुर से देवघर जाने वाले एनएच 333 को फोरलेन करने की भी डीपीआर वापस आ गई है। महाराष्ट्र की एफपी इंडिया प्रोजेक्ट्स लि. कंसल्टेंसी एजेंसी ने डीपीआर तैयार की थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....