PATNA JN KE PASS STATION ROAD AND GOLAMBER PER ATIKARMAN

बिहपुर । अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध बिहार राज्य किसान सभा के भागलपुर जिला संयोजक निरंजन चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल बिहपुर अंचल कार्यलय में सीओ लवकुश कुमार से मिला।

प्रतिनिधिमंडल में अंचल संयोजक राकेश कुमार सिंह, मंसूर आलम और संजय पंडित आदि शामिल थे। इस दौरान सीओ को भागलपुर डीएम के नाम चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सीओ को सौंपा।

जिसमें सभी सरकारी हाट, ग्रामीण और 14-15 नंबर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। दस फरवरी व दस मार्च को वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी के आश्वासन के बाद भी बभनगामा-अमरपुर समेत गंगा दियारा के किसानों के खेतों में नील गाय व जंगली सुअर के आतंक से निजात नहीं मिल पाया है। अंचल में भूमिहीनों को वासगीत पर्चा मुहैया कराया जाय। वहीं अंचल कार्यालय में कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने की मांग की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....