नवगछिया : नगर परिषद नवगछिया ने नागरिकों की सुझाव और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेल की शुरुआत की है। अब लोग किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 18005714445 पर संपर्क कर सकते हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

इस हेल्पलाइन पर मृत जानवरों के निस्तारण, धार्मिक या पूजा स्थलों की सफाई, मार्गों और नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट की खराबी, जल आपूर्ति बाधित होने या पाइप लाइन लीकेज जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इसके अलावा, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में लापरवाही, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में कमी, नाले जाम की समस्या, जल जमाव की स्थिति, वृक्ष गिरने की घटना, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग न होने, नगर परिषद क्षेत्र में अवैध निर्माण या महामारी से जुड़ी समस्याओं के लिए भी शिकायत की जा सकती है। नागरिक अपनी राय और सुझाव भी इस हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....