नवगछिया : अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत रंगरा प्रखंड स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में शनिवार को अग्निशमन विभाग नवगछिया के द्वारा सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसका नेतृत्व अग्निशमन अधिकारी अभय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक कदमों तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई।

वहीं छात्रों को आग बुझाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अग्नि शमक अधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह, राहुल कुमार, अंकित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....