नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत छोटी परवत्ता पंचायत के जह्नावी चौक स्थित जयमंगल टोला मेंमिनी जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार संपन्न हुआ. फाइनल मुकाबले में मानसीका और जेसीसी जयमंगल टोला की टीमों में भिडंत हुई, जिसमें मानसीका की टीम ने पांच रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर मानसीका टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 144 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीसी जयमंगल टोला की टीम 15 ओवरों में 139 रन पर सिमट गयी. प्रभाकर कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मैच के समापन पर आयोजित पुरस्कार समारोह में भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय कुमार मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

उनके साथ इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार, गुलशन मंडल, संजय कुमार मंडल, मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया तथा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....