नवगछिया : बिहपुर भाजपा ने कश्मीर के पहलगाम में बुधवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला. विधायक इ कुमार शैलेंद्र की अगुवाई व मंडल भाजपा के संयोजन में यह मार्च एनडीए कार्यालय बिहपुर से निकल स्टेशन चौक बिहपुर में सभा में तब्दील हो गयी. आतंकवाद व उसके पोषक पाकिस्तान के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया.

नेतृत्व बिहपुर मुख्यालय मंडल अध्यक्ष ने किया. सौरभ, वकील साह, संजय राय, दिलीप कुमार महतो, लालमोहन समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. विधायक ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. यह आतंकी हमला नहीं, बल्कि मानवता पर हमला है. आतंकवादियों ने पहलगाम में इंसानियत को तार-तार किया है.

जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम, रूपेश रूप, ब्रजेश चौधरी, निरंजन साह, शंभुनाथ मिश्रा ने कहा कि यह हमला अमन और कश्मीर में शांति के दुश्मनों ने किया है. इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. पीएम मोदी ने मधुबनी की सभा में कहा कि इसकी कीमत आतंक और उसके साजिशकर्ता को चुकानी पड़ेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....