नवगछिया/भागलपुर : साइबर थाना ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह लंबे समय से लोगों को झांसे में लेकर लोन देने के नाम पर ठगी कर रहा था। थाना को इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।
Total Downloads: 166
मामले को लेकर साइबर DSP कनिष्क श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि 21 अप्रैल को साइबर थाना को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। जब लोन की जरूरत वाले लोग उनके पास पहुंचते हैं तो उन्हें बंधक बना लिया जाता है। मामले की जानकारी के बाद साइबर थाना केस दर्ज किया गया था।
इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की पुलिस ने पहले पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले की गहन जांच और छापेमारी अभियान के तहत चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य ठगी के लिए स्कीम का झांसा देते थे और लोगों से दस गुना फायदे का वादा कर ठगी करते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ये शामिल
इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3 के रहने वाले मोहम्मद जमशेद अंसारी, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रहने वाले शिव शंकर तिवारी का बेटा आशीष कुमार, नवगछिया के खरीफ थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी गंगा प्रसाद दास का बेटा नीरज भारती, मुंगेर जिला निवासी टेकनारायण मंडल का बेटा सिंघेश्वर मंडल शामिल है।
पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन, वित्त मंत्रालय का लोगो लगा एक पम्पलेट, डीआरडीओ के नाम से तैयार एक फर्जी दस्तावेज बरामद किया गया है।
