नवगछिया : पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश के आलोक में 26 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंट, इश्तिहार, कुर्की और विभिन्न कांडों से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। अभियान के तहत कुल 90 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Total Downloads: 165
इनमें कांड से जुड़े 64 अभियुक्त, वारंट से 26 अभियुक्त, लूट के एक, डकैती के एक, हत्या के प्रयास में एक, एनडीपीएस एक्ट में दो और आर्म्स एक्ट में पांच अभियुक्त शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त चार इश्तिहारियों और सात कुर्कियों का निष्पादन भी किया गया। एसपी ने बताया कि पांच दिनों में कुल 154 वारंटों (जमानतीय एवं अजमानतीय) का निष्पादन किया गया, साथ ही 11 मामलों में इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई भी की गई।

