नवगछिया : मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगरा चौक भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई के अवसर पर सहायक शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में चेतना सत्र के दौरान बच्चों के बीच परिचर्चा का आयोजन हुआ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
जैव विविधता के महत्व एवं अधतन स्थिति पर चर्चा की गई। बीपीएससी शिक्षक प्रत्यूष प्रकाश ने विस्तार से जैव विविधता के संरक्षण पर बल दिया।
सहायक शिक्षक अमित कुमार ने ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास’ विषय पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सहायक शिक्षक अमित कुमार एवं प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मंडल ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
