नवगछिया के मकनपुर चौक पर एनएच-31 पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पिकअप चालक को झपकी आ गई थी, जिससे वाहन ब्रेकर पर पहुँचते ही संतुलन खो बैठा और यू-टर्न लेते हुए पेड़ से टकरा गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
ठीक पीछे आ रहे बाइक सवार अमरदीप ठाकुर ने तेजी से प्रतिक्रिया दिखाई और अपनी बाइक की गति धीमी रखी, जिससे वो गंभीर चोट से बचे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी बाइक पर लदा फल सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
