Total Downloads: 165
दोनों इंटरनेट मीडिया के फेसबुक पर 2021 में एक-दूसरे के नजदीक आए फिर उनके बीच का प्रेम गहराता चला गया। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे। फिर शादी करने का फैसला ले लिया। एक जून 2025 की तिथि शादी के लिए तय कर सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी।

यह विडियो भी देखें
दूल्हे के दोस्त अमित ने आकर जब पूछा कि लड़का कहां है इस सवाल के बाद लोगों ने लड़के को कॉल करना शुरू कर दिया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। फिर मंडप में अफरातफरी मच गई। कई घंटे बाद जब लड़के का मोबाइल ऑन हुआ, तो उसने दावा किया कि उसका अपहरण कर लिया गया था।
उससे सवाल करने लगे कि ऐसा क्यों कर लिया। लड़की वालों की सारी तैयारी पर उसने बज्र पात कर दिया था। तब लड़के ने लोगों को कहा कि अब भविष्य में ऐसी गलती न हीं करेगा। जब लोगों ने कहा कि जब लड़की का साथ छोड़ तुम मंडप से भाग निकले तब भविष्य में उसका साथ क्या निभा पाओगे, लेकिन लड़के को अपने किये पर पछतावा होने लगा।
उसने भराेसा दिया कि अब वह सारी जिंदगी उसी के साथ रहेगा जिससे वह प्यार करता है। वार्ड संख्या 21 के पार्षद संजय सिन्हा ने मामले में पहल करते हुए लोगों की रजामंदी से लड़के के मां-पिता को बुलाया। लड़के की मौजूदगी में मां-बाप को बुलाने को कहा गया। मंगलवार को बूढ़ानाथ मंदिर में समाज के लोगों के समक्ष दोनों का विवाह कराए जाने की बात कही।
