नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी चौक एनएच 31 के समीप शुक्रवार को रुपये नहीं देने पर मक्का व्यवसायी पर उसके साढू ने ही गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
Total Downloads: 165
मामले को लेकर पीड़ित मक्का व्यवसायी विनोद कुमार निवासी अरसंडी, बिहपुर ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि बगड़ी गांव के मेरे छोटे साढ़ू सुमन यादव जो कोई काम धंधा नहीं करता और अक्सर मुझसे रुपये लेते रहता है। शुक्रवार की दोहपर 12 बजे मैं बगड़ी चौक स्थित अपने किराए के मक्का गोदाम के पास बैठा था।
इसी दौड़ान वह मुझसे रुपये मांगने लगा। मेरे मना करने पर वह जान मारने की नीयत से मेरे ऊपर दो राउंड गोली चला दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच की जा रही है।

