नवगछिया : नवगछिया साई परिवार के द्वारा गुरु पूर्णिमा पर विगत वर्ष को भांति इस वर्ष भी साई बाबा का वार्षिक पूजन का आयोजन हरिमहाराज ठाकुरबाड़ी मंदिर में किया गया । सुबह पूजा शुरू होने के बाद आरती का विशेष कार्यक्रम फिर बाबा के भंडारे का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया गया बता दे कि यहाँ गुरु पूर्णिमा पर पिछले 1५  साल से यहां विशेष आयोजन होता है। हर गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा और भंडारा में पहुंचते हैं। गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय माहौल रहता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजर्ग तक बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

वही शिर्डी साईंनाथ दरबार, नवगछिया में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से ओतप्रोत वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु चरण पादुका के पूजन, सत्संग और भजन में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ लिया।

प्रवचनकर्ता लड्डू बाबा ने कहा, मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु के मार्गदर्शन से ही अज्ञान का नाश होता है और ईश्वर के साक्षात्कार की राह प्रशस्त होती है। सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा, गुरु वही हैं जिनके वचन से हृदय शांत हो। कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने नवनिर्मित मंदिर में साईं की प्रतिमा स्थापना के लिए जनसहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में संध्या बेला में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu