नवगछिया : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में सफल छात्राओं को भागलपुर जिला शिक्षा कार्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बिहपुर प्रखंड से राजेश सिंह की पुत्री सिमरन निषाद, शंकर सिंह की पुत्री सिमरन कुमारी, राजेश चौरसिया की पुत्री दीक्षा कुमारी और उमेश साह की पुत्री खुशी कुमारी ने प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की।

इस उपलब्धि पर मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने कहा कि बच्चों ने अपनी सफलता से विद्यालय और गांव का मान बढ़ाया है। बीआरसी बिहपुर के लेखापाल अकलेश कुमार ने शुभकामनाएं दीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....