नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को चेतना सत्र के दौरान मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार गौरव ने थाने में आवेदन देकर एक छात्र के परिजन पर स्कूल में आकर उनके साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी थाना में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से एक छात्र की दादी करूणा देवी का आरोप है कि स्कूल में उसके पोते हर्ष के साथ कक्षा पांच के छात्र ने मारपीट की। मेरा पोता हर्ष काफी बीमार है।

इसकी जानकारी मिलने पर जब मैं स्कूल गई तो प्रधानाध्यापक ने मेरे साथ अभद्रता और हाथापायी कर स्कूल से भगा दिया। वहीं प्रधानाध्यापक अपने भाई के साथ गुरुवार की शाम में मेरे घर आकर धमकी भी दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी के बाद शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार स्वयं स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लिए। प्रधानाध्यापक ने छात्र की दादी और परिजन के आरोपों को निराधार बताया। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को 11 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे थे। इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आलोक में जरूरी जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet