नवगछिया थाना पुलिस ने जीरोमाइल के पास वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने पिकअप को रोका। वाहन में ऊपर से सब्जियां लदी हुई थीं।

Whatsapp group Join

गहन जांच में सब्जियों के नीचे से 608 लीटर शराब मिली। जब्त शराब में अलग अलग ब्रांड के शराब शामिल हैं, जिसमें एक ब्रांड की 750 एमएल की 156 बोतलें, 375 एमएल की 480 बोतलें और 180 एमएल की 720 बोतलें इसके साथ ही दूसरे ब्रांड की 180 एमएल के 1008 पीस शामिल है।

पुलिस ने मौके से चालक परमजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। वह भागलपुर के स्नोखर बाजार का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब भागलपुर से क्रिया की तरफ ले जाई जा रही थी। नवगछिया टोल प्लाजा के पास एक अन्य चालक को गाड़ी सौंपी जानी थी। थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....