नवगछिया : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा की एक आमसभा उपाध्यक्ष विश्वनाथ यादुका के निवास स्थान पर हुई। जिसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नई कार्यकारिणी से पारित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अंग प्रदेश विनोद केजरीवाल ने की।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 562

विनोद केजरीवाल ने बताया, चूंकि नवगछिया शाखा के सम्मानित अध्यक्ष स्वर्गीय दिनेश कुमार सर्राफ के निधन के बाद आमसभा में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने एकमत से विश्वनाथ यादुका का नाम नवगछिया शाखा के अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया।

चुनाव पदाधिकारी बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के क्षेत्रीय सहायक मंत्री विनय प्रकाश निर्विरोध चुने गए। नए अध्यक्ष विश्वनाथ यादुका का नाम नई शाखा अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया। मौके पर संतोष यादुका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, मनोज यादुका, मुरारी पंसारी, विद्या सागर सर्राफ, विवेक रूंगटा, कमलेश अग्रवाल, अमित वर्मा, रचित गाड़ोदिया, शिव डोकानिया, विक्रम आनन्द, नटवर यादुका, किसन यादुका, ललित यादुका, रीतेश केजरीवाल, नरसिंह चिरानिया, पवन यादुका,अरूण यादुका, पवन यादुका, शिव डोकानिया,कन्हैया यादुका व अन्य उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *