नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में दो सितंबर को हुई युवती के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को नारायणपुर चौक से सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता युवक की तलाश तेज कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
