नवगछिया। नवगछिया में परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर जमुनिया में रविवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने केला व्यवसायी मोहम्मद इफ्तेखार से 18 लाख 25 हजार रुपये झपट्टा मारकर लूट लिए और फरार हो गए। घटना उस वक्त घटी जब व्यवसायी अपने मित्र सुशील यादव जिससे उसने ब्याज पर पैसा लिया था जिसके घर पैसा देने पहुंचे थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, जमुनिया गांव निवासी मोहम्मद इफ्तेखार, जो केला के व्यापारी हैं, रविवार को बड़ी रकम लेकर अपने मित्र सुशील प्रसाद यादव के घर पहुंचे थे जो ब्याज पर पैसा लगाने का काम करते हैं. वे जैसे ही तुलसीपुर हटिया के पास स्थित उनके घर के दरवाजे पर बाइक से उतरे, पीछे से तेज गति में आई अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें धक्का दिया और उनके पास से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित मोहम्मद इफ्तेखार ने बताया कि उन्होंने पहले ही अपने मित्र को फोन कर आगाह कर दिया था कि वे बड़ी रकम लेकर उनके घर आ रहे हैं और अपना पुराना हिसाब करेंगे घर पर बैठ कर.जैसे ही वे घर के दरवाजे के पास पहुंचे, पीछे से आए बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से वार कर उन्हें गिरा दिया और झटके में रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका चेहरा साफ नजर नहीं आया।

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष अश्विनी सिन्हा ने बताया कि अभी मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नौगछिया पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

विभिन्न इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक सवारों की तलाशी की जा रही है। इस मामले में नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच की जा रही है एक स्पेशल टीम गठित कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet