नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य पथ संचलन से हुई, जिसमें लगभग 200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। यह संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन के दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। पूरे नगर में देशभक्ति और अनुशासन की झलक देखने को मिली।
Total Downloads: 59
जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और 2025 की विजयादशमी पर संघ ने शताब्दी वर्ष पूर्ण कर लिया है।
संचलन के उपरांत आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में विभाग सह कार्यवाह मुकुल जी ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ द्वारा निर्धारित विशेष कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें नागरिक शिष्टाचार, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के बीच विभिन्न कार्यक्रम, सामाजिक सद्भाव, प्रमुख नागरिक संगोष्ठी, गृह संपर्क अभियान और अधिकतम स्थानों पर शाखा स्थापना शामिल है।

इस अवसर पर राजीव नयन, जिला कार्यवाह वीरेंद्र, नगर कार्यवाह मिथलेश, सहित गौतम, देव, राजेश, प्रेम, बम बम, ज्योतिष, सुमन, अनिल, प्रवीण भगत, अनुपम, शंभू, स्नेह, रामेश्वर पंडित, अर्जुन, मनोज मंडल, श्रीधर शर्मा, भूपेंद्र, गोपाल, उमेश, कुणाल गुप्ता, मुकेश राणा व अन्य लोग मौजूद रहे।
