नवगछिया: नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में शनिवार को ग्रामीण प्रवासी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित किया गया था।
समारोह की अध्यक्षता भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक ने की, जबकि संचालन संजय झा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई।
पहले सत्र में गांव से बाहर रह रहे प्रवासी ग्रामीणों ने अपना परिचय दिया और गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों — शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता, रोजगार और सांस्कृतिक धरोहरों पर गहन चर्चा की। सभी उपस्थित लोगों ने गांव की प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग देने पर सहमति जताई।

इसी क्रम में एबीवीपी की नारायणपुर नगर इकाई द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर लगाए गए पादुकालय सह स्वास्थ्य शिविर के कार्यकर्ताओं के लिए संवाद सह सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। ग्रामीणों और मेला समिति के सदस्यों ने एबीवीपी के इस सेवा शिविर की सराहना की।
इस अवसर पर सुधांशु मोहन मिश्र उर्फ आलोक, श्रीओम सिंह, साक्षी भारद्वाज, विश्वास वैभव, नायक झा, गोविंद मिश्रा, गोपाल मिश्र, अश्विनी, शिवम, विक्की, प्रेम, रति प्रिया, संगीता, दीपा, श्रीधर शशि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

