महिलाओं में जोश और फिटनेस का संदेश —

नवगछिया। मारवाड़ी जागृति शाखा नवगछिया की ओर से रविवार को वॉकाथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य, फिटनेस और उत्साह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा की सभी महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वॉकाथॉन का शुभारंभ बाल भारती विद्यालय से सुबह 5:30 बजे किया गया। यह यात्रा सरकारी अस्पताल, ओवरब्रिज और महाराज जी चौक से होते हुए मारवाड़ी विवाह भवन पर सुबह 7:30 बजे समाप्त हुई। पूरे रास्ते में महिलाओं का जोश और अनुशासन देखते ही बनता था।

कार्यक्रम संयोजक सपना शर्मा ने कहा,

“महिलाओं के अंदर इतनी ऊर्जा और उत्साह देखना वाकई प्रेरणादायक है। यह कार्यक्रम महिलाओं के अनुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा, जो नवगछिया जागृति शाखा के लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने आगे कहा कि वॉकाथॉन को हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रश्मि सराफ, शाखा सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया, तथा शाखा सदस्य रितु चिरानिया, चित्रा टेबरिवाल, पूजा रुंगटा, कंचन खेमका, सरिता चिरानिया, कविता अग्रवाल सहित समाज की कई महिलाओं, बच्चों और पुरुषों का विशेष सहयोग रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *