भवानीपुर काली पूजा समिति के व्यवस्थापक बने प्रशांत, अध्यक्ष चुने गए विश्वास झा
नवगछिया। रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित प्रसिद्ध धर्म स्थल श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर में रविवार को काली पूजा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव को व्यवस्थापक तथा विश्वास झा को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया।
बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने आगामी काली पूजा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। मंदिर कमेटी की ओर से बताया गया कि 20 अक्टूबर की रात माता काली की प्रतिमा पिंडी पर विराजमान होगी, जबकि 21 और 22 अक्टूबर को मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।
वहीं, 22 अक्टूबर की संध्या में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न होगी। बैठक में पदों के चयन से पहले बीते वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और सभी सदस्यों ने समिति की पारदर्शिता की सराहना की।

इस अवसर पर उपेंद्र यादव, कैलाश यादव, सुबाली यादव, गुड्डू झा, सुधीर यादव, अनिल कुमार, रंजीत यादव, अभिषेक झा, सूरज कुमार, आयुष कुमार, उपेंद्र पोद्दार, रामजी पोद्दार, दिनेश यादव, कन्हैया यादव, निरंजन यादव, मदन राम, सौरभ पोद्दार सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

