नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा के तत्वावधान में रविवार को “वॉकथॉन — Walk Together, Thrive Together” का भव्य आयोजन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रतिष्ठित अभिभावक श्री पवन सर्राफ एवं श्री अजय रुंगटा द्वारा किया गया। शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका की अध्यक्षता तथा प्रांतीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक निखिल चिरानियाँ के कुशल संचालन में कार्यक्रम अनुशासित और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
बाल भारती विद्यालय के NCC कैडेट्स ने वॉकथॉन में विशेष योगदान दिया। यह वॉकथॉन बाल भारती विद्यालय से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों का उत्साहपूर्ण भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का अनोखा संदेश दिया।

श्री पवन सर्राफ ने कहा —
“वॉकथॉन स्वस्थ समाज की ओर उठाया गया एक प्रेरणादायक कदम है, जो हर व्यक्ति में नई ऊर्जा भरता है।”
वहीं श्री अजय रुंगटा ने अपने संबोधन में कहा —
“यह केवल एक वॉक नहीं, बल्कि सामूहिक एकता, फिटनेस और सामाजिक परिवर्तन का सुंदर प्रतीक है।”
कार्यक्रम संयोजक निखिल चिरानियाँ ने कहा —
“एक कदम स्वास्थ्य की ओर, सौ कदम समाज के उत्थान की ओर — यही वॉकथॉन की सच्ची भावना है।”
मंच संरक्षक अभय मुनका, प्रवीण केजरीवाल और नरेश केडिया ने अपने प्रेरक उद्बोधनों से सभी को सामाजिक योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।
बच्चों के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए शाखा की ओर से उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली के सदस्य गोपाल सैनी, शाखा के पूर्व अध्यक्ष रवि सर्राफ, वरुण केजरीवाल, पारस खेमका, पूर्व एडीएम जयप्रकाश मंडल, कमलेश अग्रवाल, उपसचिव आयुष खेमका, विवेक वर्मा, उपकोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादुका, मानस चिरानियाँ, रवि प्रकाश चौधरी, संदीप चिरानिया, विक्की केडिया, कमल टिबड़ेवाल, मनोज सराफ, साहिल वर्मा, अशोक सर्राफ सहित बड़ी संख्या में सदस्य और नागरिक उपस्थित रहे।

