नवगछिया। नगर थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में मंगलवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गोली से घायल पिंटू यादव के पिता अरुण कुमार यादव के बयान पर डोली देवी सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोली देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर अरुण यादव के पुत्र पवन कुमार, पिंटू कुमार और इंद्रजीत कुमार पर हमला किया गया था। इस दौरान पिंटू कुमार को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों के शरीर पर बारूद के निशान भी पाए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *