नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत सोमवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की।

रविवार को छोड़कर हर दिन होगा नामांकन

डीएम ने बताया कि नामांकन अवधि में सिर्फ रविवार को अवकाश रहेगा, बाकी सभी दिनों में नामांकन लिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली (20 अक्तूबर) को भी नामांकन की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेगी, क्योंकि वह अवकाश दिवस के रूप में मान्य नहीं है।

सुरक्षा और जांच व्यवस्था सख्त

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी चेक पोस्ट सक्रिय कर दिए गए हैं, जहां दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त बल की तैनाती की गई है।
वाहनों की लगातार जांच की जा रही है और रोको-टोको अभियान के तहत अब तक 102 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया भारत निर्वाचन संहिता (BNS) की धारा 126, 127, 128 व 129 के तहत की जा रही है।
आर्म्स लाइसेंस की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और वारंट निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
एसएसपी हृदय कांत के नेतृत्व में 91 लंबित वारंटों का निष्पादन कराया जा चुका है।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

संवेदनशील टोलों में पदाधिकारियों की टीमें लगातार भ्रमणशील हैं ताकि किसी प्रकार की धमकी, डराने-धमकाने या गैरकानूनी गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
डीएम ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *