नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गोपालपुर विधानसभा (संख्या 153) से इस बार का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है। इस सीट पर इस बार भी “मंडल बनाम मंडल” की दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मुख्य मुकाबला जेडीयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। गोपाल मंडल, जिन्होंने पिछली बार बीजेपी गठबंधन से जीत दर्ज की थी, इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। वहीं जेडीयू ने उन्हें टिकट न देकर बुलो मंडल पर भरोसा जताया है।

इसके अलावा VIP पार्टी से प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, संजीव कुमार यादव उर्फ़ मोती यादव (निर्दलीय), भारत भूषण गणपति (निर्दलीय), लक्ष्मी कुमारी (निर्दलीय), सोनी भारती (निर्दलीय), सुमन कुमार (बहुजन समाज पार्टी), मानकेश्वर सिंह (जन सुराज पार्टी), राजीव कुमार सिंह (निर्दलीय), पियुष झा (स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी)ने भी अपना नामांकन कराया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार गोपालपुर विधानसभा में “मंडल बनाम मंडल” की जंग पूरे चुनाव में चर्चा का केंद्र बनी रहेगी। दोनों उम्मीदवारों का इलाके में अच्छा जनाधार है और जातीय समीकरण भी मुकाबले को और दिलचस्प बना रहा है।

ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में अभी भी गोपाल मंडल की पकड़ मजबूत मानी जा रही है, जबकि युवा और महिला मतदाता बुलो मंडल के पक्ष में झुकते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान तय करेगा कि जनता का रुख किस ओर जाता है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत गोपालपुर विधानसभा (संख्या 153) से नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आज 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 11: 00 बजे की जाएगी। इसके बाद अंतिम रूप से स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet