नवगछिया : विक्रमशिला-कटरिया रेल पुल के लिए रेलवे के अधिकारी 8 नवंबर को साइट पर पहुंचेंगे। रेल पुल की ड्राइंग के अनुसार अधिकारी सेंट्रल लाइन खीचेंगे। सेंट्रल लाइन से तय होगा कि पुल व रेल लाइन कहां से गुजरेगी। रेल पुल के पिलर कहां निर्माण कराए जाएंगे। 1153 करोड़ की लागत से बनने वाला रेल पुल 13 मीटर चौड़ा डबल लाइन का होगा। रेल पुल का निर्माण इरकॉन (इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) करेगी। सेंट्रल लाइन मिलाने के बाद भूमि पूजन की तैयारी की जाएगी।
Total Downloads: 165
बताया जा रहा है कि बिहार के इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी या रेल मंत्री में से कोई एक भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। हाजीपुर जोन के एक अधिकारी ने बताया कि 8 नवंबर को साइट पर सेंट्रल लाइन के लिए टीम जाएगी। 2178.38 करोड़ के प्रोजेक्ट से बटेश्वर स्थान विक्रमशिला से नवगछिया तक रेल लाइन बिछनी है। गंगा नदी पर बटेश्वर स्थान के पास बनने वाले रेल पुल की लंबाई चार किमी होगी। 1153 करोड़ रुपए की लागत से पुल करीब 13 मीटर चौड़ा होगा। 2029 तक काम पूरा करना होगा। रेल लाइन को 2031 तक चालू करने का लक्ष्य है। राज्य में गंगा नदी पर डबल लाइन वाले चौथे रेल पुल के निर्माण से रेलवे का काफी समय बचेगा।
परियोजना से जुड़ी जानकारी
{परियोजना की लंबाई: 35.91 किमी

{मुख्य पुल की लंबाई: 4.090 किमी
{परियोजना की लागत: 2171 करोड़
{नए स्टेशन: बटेश्वरस्थान और कालूचक
{परियोजना को मंजूरी: 21/08/2024
{रेललाइन शुरू होने की संभावना: 2031
{रेल ओवर ब्रिज: 02
किन जिलों को लाभ होगा
उत्तर बिहार सहित भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, फारबिसगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा
1153 करोड़ की लागत से इरकॉन करेगी रेल पुल का निर्माण
भागलपुर के दो क्षेत्र रेल लाइन से भी जुड़ जाएंगे
इस प्रोजेक्ट के बन जाने से भागलपुर से कटिहार की दूरी कम होगी। विक्रमशिला-कटरिया रेल पुल से बिहार-झारखंड के निवासियों का आना-जाना आसान हो जाएगा। योजना के तहत भागलपुर की तरफ बटेश्वर स्थान से गंगा की दूसरी ओर नवगछिया के कटरिया तक नई रेल लाइन बनेगी। बिहार के सीमांचल के जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज से रांची तक का रेल सफर आसान हो जाएगा। करीब 10 लाख से अधिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अभी भागलपुर से कटिहार जाने के लिए ट्रेनें मुंगेर के रास्ते नवगछिया होकर जाती हैं। वहीं, किशनगंज से भागलपुर के लिए रेल लाइन मालदा होकर है।
