नवगछिया : बिहपुर विधानसभा सीट से ईं. कुमार शैलेंद्र तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीआईपी की अर्पणा कुमारी को 30025 मतों से पराजित किया। ईं. कुमार शैलेंद्र को 91458 और अर्पणा कुमारी को 61433 वोट मिले। भाजपा नेतृत्व ने यहां से एक बार फिर शैलेंद्र पर भरासो जताया।
Total Downloads: 166
उन्होंने यहां से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वर्ष 2020 में उन्होंने राजद के प्रत्याशी बुलो मंडल को हराया था। वीआईपी ने पहली बार यहां से चुनाव मैदान में दांव आजमाया था। महगठबंधन के तहत यह सीट वीआईपी को दी गई थी। अर्पणा कुमारी पहले जदयू में थीं। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पाला बदल लिया।
जिले की दो विधानसभा सीटों से लड़े वीआईपी का खाता नहीं खुला। शैलेंद्र बिहपुर से 2010 और 2020 में विधायक चुने गए थे। 2015 में उन्हें राजद की वर्षा रानी से हार का सामना करना पड़ा था। वर्षा रानी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की पत्नी हैं जो पहले राजद में थे आैर अब जदयू में हैं। खुद बुलो मंडल बिहपुर से 2000 ओर 2005 में राजद के विधायक रहे थे।

